निर्वाचन कार्यों में भारत स्काउटस् एवं गाइडस् के स्वयंसेवकों ने दिव्यांग सहायक व मतदाता मित्र के रूप में निभाई भूमिका

 

कोण्डागांव, 09 नवम्बर 2023/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जिला कोण्डागांव दीपक सोनी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के 252 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा 07 नवम्बर 2023 को राज्य में प्रथम चरण के मतदान के अवसर पर जिले के 252 मतदान केन्द्रों में मतदाता मित्र एवं दिव्यांग सहायक के रूप में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर (आंशिक) में सुगम सफल मतदान हेतु योगदान दिया गया।

 

 

 

 

ज्ञात हो कि जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान के मार्गदर्शन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट भीषभ देव साहू के नेतृत्व में भारत स्काउटस् एवं गाइडस् जिला संघ कोण्डागांव के 252 स्काउट, गाइड ,रोवर, रेंजर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम चरण के मतदान को सफल बनाने हेतु जिले के मतदान केंद्रों में मतदाता मित्र एवं दिव्यांग सहायक के रूप में कार्य किया गया। मतदाता मित्र एवं दिव्यांग सहायकों के रूप में उन्होंने जिले के विभिन्न मतदान केद्रों में दिव्यांग मतदाता एवं बुजुर्गों का सहायता कर मतदान में सहयोग किया।

 

 

जिसके लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें ज्ञापित की गई है। विदित हो कि पूर्व में भी जिले के कब-बुलबुल, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स के द्वारा गली, मोहल्ले, चौंक-चौराहों, गांव एवं नगरों में विशेष मतदाता जन जागरूकता अभियान चलाकर इस लोकतंत्र के महा अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया है। जिसमें उन्होंने माकड़ी, लुभा, मोहलई, पीपरा, मड़ानार, बीजापुर, मालगांव, बनियागांव, लंजोड़ा, अरंडी, दहिकोंगा, मर्दापाल, गिरोला, आदर्श फरसगांव, सिंगनपुर, आलोर, चिपावंड, बांसगांव, संबलपुर, भंडार सिवनी, कन्या केशकाल, खालेमुरवेंड़, बड़ेराजपुर, सलना, बांसकोट, मुरारीपारा बड़ेबेंद्री बाजारपारा कोंडागांव एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ओपन रोवर क्रू कोंडागांव के स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर के छात्र-छात्राओं ने मतदाता मित्र के रूप में महती भूमिका निभाई।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close