
ब्रेकिंग न्यूज़:शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
मतदान जागरूकता पोस्ट कार्ड पर पालक को पत्र के माध्यम से, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर
सांस्कृतिक प्रभारी -डॉ. ज्योति सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन पर
शासकीय हाई स्कूल मुलबुला में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर निबंध,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई l साथ ही मतदान जागरूकता के अंतर्गत पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने अपने पालक एवं परिवार के सदस्यों को 17 नवंबर को सुबह 8बजे से सांय काल 5:00 के पूर्व मतदान करने की अपील की साथ ही छोटे होते हुए भी बच्चों ने यह संदेश अपने माता -पिता को दिया कि लालच में आकर मतदान न करें सही व्यक्ति का ही चयन कर सही मतदान करे l
पोस्टकार्ड पर पत्र लिखकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया . छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की छुट्टी के कारण 2नवबंर को विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. ज्योति सक्सेना नवाचारी व्याख्याता (हिंदी ) के कुशल मार्गदर्शन पर चित्रकला, निबंध, छत्तीसगढ़ राज्य की सामान्य जानकारी मौखिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी पोस्ट कार्ड पर पालक को पत्र में प्रथम सीता सिदार, दूसरे स्थान पर, माही, तृतीय पर स्नेहा खूंटे एवं सुमित टन्डन. सरदार वल्लभभाई पटेल पर निबंध पर प्रथम स्नेहा खूंटे, दिवतीय शीतल, तृतीय स्थान गीता सिदार, भाषण में प्रथम रवि रात्रे, दिवतीय माही, तृतीय में साहिल कांत, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर चित्रकला में प्रथम सीता सिदार, अंजू सिदार, दिवतीय में भूमि मनहर, शीतल, तृतीय में सत रूपा, अभिषेक. सांत्वना पुरस्कार में क्रिश, आर्यन, सोनम, काजोल, सुरेखा, खुशबू, अंजू, हीरालाल इत्यादि रहे।
सभी का प्रयास सराहनीय रहा. सभी आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य विमलेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ व्याख्याता शैल शर्मा, नीरजा सिंह एवं दिनेश कुमार बंजारे सर का विशेष सहयोग रहा सभी व्याख्याताओं ने भी अपनी मोटिवेशन स्पीच से विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी को गहन अध्ययन से करने की जानकारी दी. अपने राज्य के विषय में पूर्ण जानकारी रहना चाहिए साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय से परिचित कराया. मुलमुला हाई स्कूल में पढ़ाई के साथ ही अंतिम पीरियड में अन्य गतिविधि, नैतिक शिक्षा, छत्तीसगढ़ी सभ्यता संस्कृति, सामान्य ज्ञान, आर्ट एन्ड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला ये सभी है शनिवार को साप्ताहिक टेस्ट मौखिक एवं अन्य गतिविधि तीज त्यौहार, जयंती भी बनाई जाती है. विद्यार्थियों, पालक, एवं सभी शिक्षकों, स्टाफ के कर्मचारियों के सहयोग से हर कार्यक्रम सफल होते है. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नही रहती सही मंच और प्रतिभा को निखारने के लिए नवाचारी व्याख्याता डॉ.ज्योति सक्सेना अथक प्रयास रत रहती है इसके पूर्व भी खेल भी भी मुलमुला स्कूल के मीडिल स्कूल एवं हाई स्कूल के विद्यार्थी संभाग तक पहुंचे है. कोई भी छोटा बड़ा कार्यकम रहे विद्यालय परिवार के सभी के सहयोग से सफल रहता है. मुलमुला संकुल के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक,शिक्षकों एवं शिक्षिकाएं, साथ ही मुलमुला के संकुल समन्वयक अजय मरावी,मीडिल प्रधान पाठक गीता सिंह, सविता कौशिक, राजेश पटेल साथ ही संकुल मुलमुला के सभी विद्यार्थी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते है सभी के चेहरे खिल जाते है



