
ब्रेकिंग न्यूज़:विधानसभा बिलाईगढ़ कांग्रेस में नए प्रत्याशी की मांग जोरो पर
विधानसभा बिलाईगढ़ कांग्रेस में नए प्रत्याशी की मांग जोरो पर
नए प्रत्याशी को मौका मिलने पर लगभग 15 हजार भाजपा और बसपा के कार्यकर्ता करेंगे कांग्रेस प्रवेश
कांग्रेस नेता दीपक टण्डन ने दी जानकारी
बता दें कि विधानसभा बिलाईगढ़ में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है और खासकर विधानसभा बिलाईगढ़ में नये चेहरे को मौका देने की बात आने पर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है यह सीट तब चर्चा में आया जब यहां के विधायक चंद्रदेव राय का नाम ईडी के मामले में आरोपी के रूप प्रमुख रूप से आया था और इनके रवैये से क्षेत्र की जनता रुष्ट है परंतु संगठन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिदायत के देने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आश्वासन मिला की बिलाईगढ़ विधानसभा में जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकिट दिया जाएगा और चेहरा बदला जाएगा यह सुन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है कांग्रेस नेता दीपक टण्डन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है की अगर कांग्रेस पार्टी विधानसभा बिलाईगढ़ में किसी नए चेहरे को प्रत्याशी के तौर पे मौका देती है तो भाजपा बसपा और जोगी कांग्रेस के लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थामने के लिए तैयार बैठे हैं।
जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के 15 वर्षों में संघर्ष किया उसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में 2018 चुनाव में हम सरकार में आये और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है उससे लोगो मे उत्साह है और कांग्रेस सरकार पुनः बनाने गाँव गाँव के आमजन संकल्पित हैं यही वजह है कि बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदलती है और नए चेहरे को मौका देती है तो हम बसपा और भाजपा को शिकस्त देके पुनः कांग्रेस को बिलाईगढ़ में स्थापित करने में सफल हो जाएंगे और लगभग 25 हजार वोटों से जीत के आएंगे मैंने तीनो ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति, आदिवासी कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी, पिछड़ा वर्ग, सेवादल, युवती महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी व्यापारी प्रकोष्ठ, जनपद अध्यक्ष,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यगण सभापतिगण, सरपंच संघ, नगर पंचायत अध्यक्षगण,पार्षदगण,एल्डरमैनगण राजीव युवा मितान क्लब, और कांग्रेस के विभिन्न विभागों से बात की और किसी तरह के बहकावे में नही आने की अपील की है सभी ने एक स्वर में कहा है हम कांग्रेस के साथ है भूपेश के साथ है
अब देखना ये है कि विधानसभा बिलाईगढ़ में कांग्रेस किसके ऊपर दाव खेलती है क्योंकि आज जो सूची जारी हुई है उसमें 30 हजार से अधिक वोटों से जितने वाले विधायको की टिकिट कांग्रेस ने काटा है और अभी पूर्णरूप से कांग्रेस एक्शन में नजर आ रही है आज के सूची से किसी को कोई आपत्ति नही सब कांग्रेस के साथ हैं।



