सामाजिक एकीकरण के लिए बैठक की गई आहुत भारी संख्या में समाज की बुद्धिजीवी वर्ग के लोग हुए शामिल, सतनामी समाज के एकीकरण सम्मेलन

 

रायपुर 12 सितम्बर 2023। प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन सतनामी समाज 2023 की पूर्व तैयारी हेतु 9एवम् 10सितंबर 2023को सन्त गुरू घासीदास बाबा के जमस्थली ग्राम गिरौदपुरी में माननीय राम प्रकाश मीरे सरक्षक, और  विजय कुमार कुर्रे, संयोजक भारतीय सतनाम समाज एसोसिएशन और अर्थ फाउंडेशन हमर छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
उक्त सम्मेलन में सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में शासन द्वारा पंजीकृत एवम् अपंजीकृत सतनामी समाज के संगठनों, प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधियों, समाज के राजमहंत, जिला महंत, अठगवां कमेटी, भण्डारी ग्राम प्रमुख, साझीदार और आम नागरिकों के माध्यम से विचार विमर्श कर सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक, रोजगार उपलब्ध कराने हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा, राजनीतिक एकीकृत, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन तथा सामाजिक रीति रिवाज में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में परिवर्तन कर हमारे राष्ट्रीय विकास में सहयोग करने की विचार विमर्श और चिंतन कर *सामाजिक एकीकरण* हेतु सहमति जताई गई।
सामाजिक एकता और संवर्धन हेतु जिला कोरबा से राम गोपाल बंजारे शिक्षाविद, आर्थिक एवं रोजगार मूलक योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला कोरिया से विरेन्द्र अजगल्ले जी, जिला रायपुर से बिलोक खरे द्वारा अर्थ फाउंडेशन एवं स्वसहायता समूहों का गठन कर आर्थिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विचार प्रस्तुत किया गया। आर्थिक विकास में कृषि को व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तन प्राचीन खेती किसानी, पशुपालन, उन्नत बीज, आधुनिक स्वास्थ्य सुधार के उपाय अपनाने में अपने विचार पत्थलगांव से चंद्रशेखर खरे,  खड़बंधे, जिला बलौदा बाजार से अमर सिंह जांगड़े, संतोष जांगड़े ने गरीबों को व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने हेतु अर्थ कोष बनाकर स्वशासी बैंक निर्माण करने कहा गया।
सामाजिक एकीकरण और विकासात्मक चेतना का अध्यक्षता कर रहे राम प्रकाश मीरे ने सतनामी समाज में संत गुरू घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक एवं राजनीतिक एकीकरण द्वारा सांस्कृतिक विरासत को कायम रखते हुए अपने समाज के गुरू परम्परा को सामाजिक एकजुटता और विकासात्मक चेतना पर केन्द्रित किया जाना आवश्यक बताया गया। भारतीय सतनाम एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयोजक  विजय कुर्रे ने सतनामी समाज को एक नई सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से चहुंमुखी विकास में सहयोग करने और विकासात्मक गतिविधियों में नेतृत्वकर्ता की जिम्मेदारी निभाने वाले को सामाजिक एकीकरण हेतु महाअधिवेशन का आयोजन करने पर जोर दिया गया।
इस आयोजन में समाज के लोकतांत्रिक व्यवस्था को आम नागरिकों के हित में स्थिरता लाने तथा सामाजिक एकीकरण को कायम रखने में गांव के प्रमुख लोगों, महिलाओं और युवाओं युवतियों ने भाग लिया। महाअधिवेशन की आगामी बैठक संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय और विकास खण्ड तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे समाज के सक्रिय भूमिका निभाने वाले सामाजिक चिंतक, समाज प्रमुखों और राजमहंतो के माध्यम से चहुंमुखी विकास की रणनीति तैयार कर सम्मेलन अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम लाल सितारे सामाजिक चिंतक जिला सारंगढ़ ने किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close