
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव संपन्न कराने भारत निर्वाचन आयोग की मांग – JCCJ
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 24 अगस्त 2023 । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा छत्तीसगढ़ में आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी के संबंध में आज नया रायपुर स्थित मे-फेयर रिजॉर्ट में छत्तीसगढ़ की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की टीम ने एक एक कर सभी दलों को सुना गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की ओर से प्रतिनिधि द्वय पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे रायपुर जिला अध्यक्ष संदीप यदु बैठक में शामिल हुए। भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अनिवार्य अंग है । लोकतांत्रिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव में गड़बड़ी ना हो इस संबंध में कड़ी कदम एवं ठोस कार्यवाही की अपेक्षा के साथ मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई जाए, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो। उन्होंने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दल के द्वारा शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग का अंदेशा जताते हुए छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव संपन्न कराने की मांग भारत निर्वाचन आयोग से किया । जिला अध्यक्ष संदीप संदीप यदु ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य का बहुत बड़ा भूभाग नक्सल प्रभावित है, हमारे प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी के द्वारा के चुनावी दौरा शुरू हो चुका है। ऐसी स्थिति में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया दिलाए जाने हेतु विगत दिनों हमने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के समक्ष पत्राचार किया गया है लेकिन आज दिनांक तक उस राज्य सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं गई है । इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से आग्रह है कि पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी को सुरक्षा दिलाने के संबंध में हस्तक्षेप करें । उन्होंने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी होने की जांच करवाने की भी मांग करते हुए कहा कई विधानसभा में अचानक से मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है जो की जांच का विषय वस्तु है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधियों को गंभीरता पूर्वक सुना और ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



