
बिग ब्रेकिंग न्यूज़:भीम आर्मी संगठन ने जांजगीर में फर्जी जाति प्रमाण व मणिपुर घटना को लेकर पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
जांजगीर|| भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष कलेशवर खुंटे के नेतृत्व में दिनाँक 02/08/23 को जांजगीर कचहरी चौक से नेता जी चौक तक भीम आर्मी कार्यकर्ताओं एवम माता बहनों के साथ बारिश में भीगते हुए राज्य सरकार कांग्रेस व केंद्र सरकार भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी के साथ पैदल मार्च निकाला। वर्तमान में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के लोगो पर अन्यान्य अत्याचार शोषण असहनीय है।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र धारकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के संबंध में समस्त मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव के नाम से आदेश जारी हुआ था,परंतु कांग्रेस की सरकार व प्रशासन ने आदेश का आज पर्यंत पालन नहीं किया है। जिसकी मांग कुछ SC/ST युवाओं के द्वारा बहुत पहले से किया जा रहा था। युवाओं द्वारा इस विषय को लेकर आमरण अनशन भी किया गया था जिसको सरकार ने किसी भी प्रकार से गंभीरता से लेने का काम नहीं किया इसलिए इन युवाओं को अंत में मजबूर होकर निर्वस्त्र होकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करना पड़ा जो कि किसी भी सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है। 2000 से 2020 तक फर्जी प्रमाण पत्र के कुल 758 पदों की शिकायतें मिली थी 659 प्रकरणों की जांच हुई जिसमें 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र पर फर्जी पाए गए ,जिनके के ऊपर कार्रवाई की मांग को लेकर निर्वस्त्र प्रदर्शन करने वाले युवाओं को विभिन्न धाराएं लगाकर गिरफ्तार करके केंद्रीय रायपुर जेल भेज दिया गया है जो कि पूर्णतः अनुचित है, उनके ऊपर लगे समस्त धाराओं को निरस्त कर तत्काल निःशर्त रिहा किया जाए व फर्जी प्रमाणपत्र धारी कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर जेल में डाला जाए। 
मणिपुर में दो कुकी आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया व दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाली,निंदनीय हैं महिलाओं की सुरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सभी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। तीन माह से मणिपुर में लगभग 150 जाने जा चुकी है ,हिंसक लोग ख़ूनी खेल खेला जा रहा भाजपा की सरकार अगर बहन बेटियों को सुरक्षित नही रख सकती तो मणिपुर मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिहं को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए एवम दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा फाँसी देना चाहिए। जिसके लिए भीम आर्मी जांजगीर के टीम ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया



