
बिग ब्रेकिंग न्यूज़:आर्मी की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे आर्मी जवान, आतिस बाजी के साथ किया गया स्वागत
शिवरीनारायण/ ग्राम पंचायत कुकदा के रामलाल यादव पुत्र दिनेश यादव 17 वर्ष की आर्मी की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव कुकदा पहुंचे। ग्रामीणों ने इस जवान के गांव लौटने पर उनका सम्मान किया।पुष्पवर्षा कर देशभक्ति गानों की धुन में गांव में भ्रमण कर जवान को सैल्यूट किया। दिनेश यादव से मिलने व देखने के लिए हजारों की संख्या में बारिश होते हुए भी लोग घर से बाहर निकले अैार आतिशबाजी के साथ भव्य फूल माला से स्वागत किया। आर्मी जवान ने भी अपने गृह ग्राम मेें मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। दिनेश यादव 17 वर्ष तक भारतीय सेना में रहे। यह पहला मौका है जब सेना से रिटायरमेंट के बाद किसी जवान का इस अंदाज में स्वागत किया गया है। सेना के जवान का रिटायरमेंट में सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग पहुँचे रहे। आपको बता दे कि दिनेश कुमार यादव लेंस नायक पद पर रहे।
उन्होंने प्रथम नियुक्ति हैदराबाद गयारह कुमाऊ 1 अगस्त 2006 में हुई थी। उसके उन्होंने देश के विभिन्न जगहों पर अपनी सेवा दी और 02 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त हुए। दिनेश कुमार यादव सेना में 17 साल तक अपनी सेवा दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरेलाल बर्मन छाया विधायक पामगढ़, संतोष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, लव तिवारी उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा,भूनेशवर साहू, अमितेंन्द सिंह जनपद सदस्य सन्नी यादव अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मुलमुला, रामकृष्ण साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गोधना, गोपाल साहू मंडी प्रभारी राजेश सोनी पार्षद, मनोज पटेल, शत्रुघन साहू सरपंच कुकदा, श्याम साहू, ध्रुव कुमार कश्यप,उमेश यादव, प्रेम कश्यप,अमृत लाल कश्यप, भवानी कश्यप, राकेश कुंभज, दिलीप कश्यप, महेश कश्यप, योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।



