
वीर शहीद रामकुमार कश्यप के 12वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
जांजगीर चांपा 02 अगस्त 2023। आपको बताते दें वीर शहीद रामकुमार कश्यप का जन्म ग्राम महंत के पवन भूमि 31 जुलाई 1975 को हुआ था जो कि पुलिस सेवा में 13 मई 2005 को पदार्पण आरक्षक के पद पर चयन हुआ जिन्होंने जिला बीजापुर पदस्थापना के दौरान 2 अगस्त 2011 को असुर आवापल्ली मार्ग में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। जिनके शहादत दिवस के दिन को घर के लोगों द्वारा और अथरिया क्षत्रिय कुर्मी समाज के लोगों के द्वारा प्रतिवर्ष 2 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया जाता है। वही आज 12वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया था जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अथरिया क्षत्रिय कुर्मी समाज के लोग और शहीद रामकुमार उच्चतर. माध्यमिक शाला महंत के छात्र छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। जिन्होंने वीर शहीद राम कुमार कश्यप की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा शहीद रामकुमार उच्चतर. माध्यमिक शाला महंत के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वही आज के इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय , कृषि उपज मंडी जांजगीर-नैला समिति अध्यक्ष व्यास कश्यप, सर्व कुर्मी जिला अध्यक्ष बिशुनलाल कश्यप, अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, उपाध्यक्ष टीकम कश्यप,कोषाध्यक्ष रामकिशुन कश्यप, महानिरीक्षक शिवगोपाल कश्यप, व शहीद रामकुमार उच्चतर. माध्यमिक शाला महंत के समस्त शिक्षक एवं समस्त विद्यार्थीगण व समाज के समस्त वरिष्ठ जन सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।



