मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

 

रायपुर, 1 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर  दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। सतीश जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सतीश जग्गी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की मंशा से अवगत कराया। सतीश जग्गी ने दलाई लामा को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें गुरूग्राम सिरपुर में 6 से 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग में आमंत्रित किया है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close