बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे बेकार हो चुके टायर

 

रायगढ़ / भारी वाहनों में लगे पहिए जो मालवाहक वाहनों को गति देने का कार्य करते है, लेकिन जैसे ही वो खराब होते हैं तो अमूमन यहां-वहां पड़े रहते है, बिल्कुल अनुपयोगी की तरह। लेकिन जिला पंचायत के नवाचार के फलस्वरूप अब ये खराब टायर स्कूलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ बच्चों की शारीरिक विकास को भी गति देने का कार्य करेगी।

 

 

 

 

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ जितेन्दर यादव के मार्गदर्शन में विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में इन खराब टायरों को विभिन्न रंगों से रंग-रोगन कर बेहतरीन मनोरंजक शारीरिक गतिविधि सामग्री के रूप में बदल कर सुंदर बाल उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है। इस उद्यान के निर्माण में जहां बेकार हो चुके टायरों का सदुपयोग किया जा रहा है, वहीं यह रंग-बिरंगी टायर बच्चों को खेलने के लिए भी आकर्षित करने वाले है। इससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होगी। इस कार्य में ग्रामीणों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, जिससे यह बाल उद्यान न्यूनतम लागत में बन रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रगतिरत कार्य की सराहना करते हुए अन्य जनपदों के स्कूलों में भी बनाने के निर्देश दिए है। जिससे बच्चे मोबाइल, टीवी से दूरी बना कर खेल मैदान तक पहुंच सके।

 

इस कार्य में एपीओ जिला पंचायत राजेश साहू, सब इंजीनियर रविकांत थवाईत, धर्मेन्द्र साव एवं स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है, जिससे सामग्री संकलन के साथ कार्य आसान हो रहा है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close