ब्रेकिंग न्यूज़:दानवीर रत्न सम्मान 2023 एवं नारी रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित:-नवाचारी व्याख्याता श्रीमतीं ज्योति सक्सेना

Global 36garh bilaspur:15/06/2023=शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नवाचारी व्याख्याता एवं समाज सेविका श्रीमती ज्योति सक्सेना को दानवीर रत्न सम्मान 2023 एवं नारी रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन शिकसा महोत्सव 2023 के रूप में 13 जून 2023 को एस.डी.पैलेस जांजगीर में संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में आयोजित हुआ ।

       इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय संसदीय सचिव छ.ग.शासन,अध्यक्षता-राजेश्री महन्त डॉ रामसुंदर दास जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ.ग शासन,अति विशिष्ट अतिथि- रामकुमार पटेल अध्यक्ष राज्य शाकंभरी बोर्ड छ.ग. शासन, विशिष्ट अतिथि- रत्नावली कौशल सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन,, रवि पांडेय प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, महन्त कुमार शर्मा “हरि भक्त” महासचिव सृजन साहित्य समिति कोरबा व कुसुम प्रजापति की उपस्थिति में  श्रीमती ज्योति सक्सेना को शिकसा दानवीर रत्न सम्मान 2023 एवं नारी रत्न सम्मान 2023 उनकी शैक्षिक कार्य उपलब्धि ,नवाचार,जरुरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना,निःशुल्क कोचिंग सेवा,फ्री स्टेशनरी सेवा,फ्री सेनेटरी पेड सेवा,फ्री रंगोली मेहंदी बैंक सेवा,विभिन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिले दायित्वों के कुशल नेतृत्व के लिए बोर्ड एग्जाम में विद्यार्थियों के कुशल मार्गदर्शन बोर्ड एग्जाम की तैयारी ,कैरियर कॉउंसलिंग, विषय से संबंधित समस्याओं के समाधान के साथ संस्था के सालभर चलने वाले कार्यक्रम में सहभागिता तन,मन,धन से समर्पित भाव को देखकर दिया गया हैं।

दानवीर सम्मान 2023 एवं नारी रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित नवाचारी व्याख्याता श्रीमतीं ज्योति सक्सेना ने संस्थापक डॉ.शिवनारायण आस सर एवं जांजगीर जिले की पूरी आयोजक टीम के साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष बोधी राम ,चमेली साहू मैंम,विजय प्रधान सर राधेश्याम कंवर सर को बधाई एवं आभार व्यक्त किया इस शानदार एवं गरिमामय कुशल आयोजन के लिए। ज्योति सक्सेना व्याख्याता को प्राप्त इस प्रदेशस्तरीय दानवीर रत्न सम्मान 2023 एवं नारी रत्न सम्मान 2023 के लिए परिवार ,मित्रो के साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े ,अधिकारी,टीचर व्याख्याता, विद्यार्थियों के भी बधाई संदेश मिल रहे जो पुनः एक नई उमंग , जोश एवं ऊर्जा के साथ विद्यालय खुलते ही कर्मभूमि पर विद्यार्थियों के हित में कार्य करने से खुशी दुगनी हो जाएगी |

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close