कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मिलेट्स कैफे सारंगढ़ का शुभारंभ किया

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 मई 2023 l कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘मिलेट्स कैफे सारंगढ़’’शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ और जिला कार्यालय खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस मिलेट्स का आरंभ और संचालन किया जा रहा है। इस मिलेट्स कैफे के सभी खाद्य पदार्थ नाश्ता बड़ा, समोसा, मोमोज, इडली, पराठा, खीर, ढोकला आदि रागी, ज्वार, बाजरा से बनाया जा रहा है। राज्य शासन की मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी की पहल पर जिला प्रशासन का नवाचार है। मिलेट्स शुभारंभ अवसर पर अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, अरूण मालाकार एवं साथीगण ने मिलेट्स के पकवान ग्रहण किए। विधायक ने खाद्य पदार्थों का निरीक्षण की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सीईओ अभिषेक बनर्जी, नान प्रबंधक सूर्यकांत शुक्ला, तहसीलदार आयुष तिवारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close