
पचरी कोहका खोखरी में आरटीआई को दिखाया ठेंगा, प्रथम अपीलीय अधिकारी आदेश पारित करने बरत रहे कोताही।
जयकरण बंजारे/पामगढ़ 23 अप्रैल 2023। जांजगीर चांपा भारत सरकार ने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 को लागू किया है ताकि आम जनता इस अधिकार को जाने और अपने इस अधिकार का प्रयोग करके सभी शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आ सके और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके लेकिन पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खोखरी पचरी कोहका ग्राम पंचायतों में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मगी थी पर आवेदक को जानकारी नहीं मिल रहा है आवेदक के द्वारा प्रथम अपील प्रस्तुत करने पर भी आवेदक को जानकारी मुहैया नहीं कराई जा रही है जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी किस प्रकार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 धज्जियां उड़ा रहे हैं
पामगढ़ जनपद के प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना के अधिकार को नहीं ले रहे गंभीरता से
जिस प्रकार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में धज्जियां उड़ाई जा रही है उससे साफ जाहिर होता है कि इसमें जनपद पंचायत के प्रथम अपीलीय अधिकारी भी कानून को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तभी तो आदेश पारित तक नहीं कर पा रहे हैं आपको बताते चलें कि 2303/2023 को सुनवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया था लेकिन अभी तक आदेश पारित नहीं किया गया है आवेदक को अभी तक आदेश की प्रति नहीं मिली है इससे साफ जाहिर होता है कि किस प्रकार जन सूचना अधिकारी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं
आखिर क्या वजह जानकारी देने छूट रहे पसीना
ऐसी क्या वजह है कि जानकारी देने से ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी के पसीने छूट रहे हैं ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके कारण जन सूचना अधिकारी आवेदक को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं दे रहे हैं यह सोचने वाली बात होगी इसके पीछे वजह जो भी हो लेकिन जन सूचना अधिकारी को जानकारी देने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए और प्रथम अपीलीय अधिकारी को ऐसे जन सूचना अधिकारी को पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन ऐसा कुछ पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में नहीं हो रही है जिसके कारण जन सूचना अधिकारी लगातार आवेदकों को जानकारी मुहैया नहीं करा रहे हैं जिससे आवेदक को सूचना आयोग की ओर पत्राचार करने पर मजबूर हो रहे हैं
सुनवाई हुए एक महीना होने को आदेश अभी तक नहीं
ग्राम पंचायत पथरी खोखरी एवं कुकर पंचायत में सूचना के अधिकार के तहत प्रथम अपील की गई थी जिस पर 23/03/23 तारीख को सुनवाई हुई लेकिन अभी तक आदेश पारित नहीं किया गया जिससे प्रथम अपीलीय अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठना लाजमी है


