
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के हाथों पुरस्कृत।
सरगुजा : जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा को बेहतर काम के लिए क्रमशः कायाकल्प योजना व आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा 13 अप्रैल को राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व शील्ड से सम्मानित करते हुए पीएचसी लुण्ड्रा को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ पुष्पेंद्र राम को श्रेष्ठ डीपीएम व डॉ अमीन फिरदौशी को श्रेष्ठ शहरी कार्यक्रम प्रबंधक के रूप के पुरस्कृत किया गया।
Live Cricket
Live Share Market


