स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, 10 अप्रैल से 5 मई तक कर सकते

 

 

नारायणपुर, 10 अप्रैल 2023 l स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतरई, छोटेडोंगर, बखरूपारा तथा जिले में सत्र 2023-24 में प्रारंभ किये जाने वाले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय बेनूर एवं ओरछा के विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं का एडमिशन लिया जाना है इस हेतु सेजेस पोर्टल का 10 अपै्रल 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल https://cgschool.in/saems/ मे जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 10 अपै्रल से 5 मई 2023 तक तथा अधिक आवेदन की स्थिति मे 5 मई से 10 मई तक निर्धारित किया गया है। आवेदक ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनो माध्यम से एडमिशन हेतु पंजीयन करवा सकते है। एडमिशन से संबंधित विस्तृत जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई के संस्था प्रमुख कल्याण कुमार मिस्त्री (प्राचार्य, 7723848645), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बखरूपारा के संस्था प्रमुख एस.पी.रामटेके (प्राचार्य, 9424287191), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय छोटेडोंगर के संस्था प्रमुख लवन कुमार बंजारा (प्राचार्य, 9406151055), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय बेनूर के संस्था प्रमुख  दीनदयाल शोरी (प्राचार्य, 7999644121) और स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय ओरछा के संस्था प्रमुख सामसाय नाग (प्राचार्य, 9406256691) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close