
“ साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित हुईं कवयित्री इन्दु रवि ।
रायपुर // 12/03/23 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में कवयित्री इन्दु रवि को साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने संविधान द्वारा प्रदत अधिकार व महिलाओं के हित में बने कानून व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्त्व पे चर्चा की । संस्था के अध्यक्ष प्रकाश नीमराजे जी ने सम्मान प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाशाली महिलाओं को बधाइयाँ दी तथा सिंबल ऑफ नॉलेज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और हिन्दू कोड बिल के अधिकारों से सभी को अवगत कराया ।

इस अवसर पर कवयित्री इन्दु रवि ने भी अपनी कविता पाठ में कहा की नारियों के रग-रग में बसा है ऋण, बाबा साहब के लिए ,सब सम्मान दिलाया उन्होंने, समता का अधिकार दिया स्वाभिमान से जियो और उपकारें उनके गिन… । यह प्रोग्राम ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, धर्मपुर देहरादून में आयोजित की गई थी । कवयित्री इन्दु रवि ने सम्मानित मंच GKSSS का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान और गुरुओं के सहयोग एवम योगदान के बिना यहां तक पहुंचना असंभव था अतः सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं ।
बताते चलें कि अभी हाल ही में सामाजिक चिंतक एवम कवयित्री इन्दु रवि (शोधार्थी डी.यू )अंतरराष्ट्रीय नारी चेतना सम्मान एवम् यंग वूमेन पार्लियामेंट द्वारा महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं ।



