अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में मनाया गया
बलौदा 09 मार्च 2023। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा मे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ यूके तिवारी खंड चिकित्सा अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रामायण सिंह ,डॉ एसएस तोमर, डॉ कविता कोशले, डॉ श्वेता करियारे , श्री मदन लाल साहू सम्मिलित हुए डॉ यूके तिवारी के द्वारा बताया गया कि आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके लिए लड़ाई और समानता के लिए उनकी संघर्ष को याद करने का दिन है। यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है और इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं सभी महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन हेतु बहुत से दिशा निर्देश भी दिया गया तथा अलग-अलग तरीकों से महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही, आज होली भी मनाया गया। होली भारतीय हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो रंगों, मिठाइयों, और उत्साह से भरा होता है। इस दिन सभी होली मिलन समारोह पर रंग गुलाल के साथ होली खेलकर मनाया गया तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि महिलाओं के सम्मान और समानता के लिए लड़ाई अभी भी जारी है। हम सभी को अपने विचारों में इस बात को समाविष्ट करना चाहिए और उनके सम्मान के लिए एक सकारात्मक संदेश भेजना चाहिए।
इस होली, हम सभी को समझना चाहिए कि हमारे रंगों और उत्साह से भरे त्योहार में भी हमें अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के डॉक्टर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक ,स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाइजर , फार्मासिस्ट ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, द्वितीय एएनएम तथा समस्त अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित हुए।