Global36garh news : कलेक्टर दीपक सोनी और पूर्व सैनिकों ने भारतीय थल सेना में चयनित अग्निवीर चन्द्रप्रकाश ठाकुर को प्रशिक्षण हेतु किया रवाना

कोण्डागांव, 20 फरवरी 2023 l कलेक्टर  दीपक सोनी और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद कोण्डागांव के पदाधिकारियों ने भारतीय थल सेना में चयनित अग्निवीर श्री चन्द्रप्रकाश ठाकुर को प्रशिक्षण के लिए गोवा रवाना किया। इसके पूर्व सभी ने कोण्डागांव तहसील अंतर्गत ग्राम दाढ़िया निवासी इस होनहार युवक चन्द्रप्रकाश ठाकुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने सहित पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि देश की सेवा के लिए भारतीय थल सेना में जिले के 6 युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन हुआ है। जिसमें केशकाल ब्लाक के बिंझे निवासी रामसिंह, विश्रामपुरी के लोकेश्वर, फरसगांव ब्लाक के सोड़मा निवासी राजूराम मंडावी, छोटेराजपुर के संजयकुमार, दाढ़िया निवासी चन्द्रप्रकाश ठाकुर और बड़ेराजपुर ब्लाक के खरगांव निवासी मनीष कुमार सम्मिलित हैं। जिले में भारतीय थल सेना की चुनौतीपूर्ण सेवा हेतु ईच्छुक युवाओं को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव के द्वारा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। जिसके फलस्वरूप अभी हाल ही में दुर्ग में आयोजित थल सेना भर्ती रैली के दौरान उक्त युवाओं को चयनित किया गया है। इस बारे में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव शाखा के संरक्षक सुब्रत साहा ने बताया कि परिषद द्वारा जिले के युवाओं को भारतीय सेना सहित अर्द्ध सैनिक बलों में सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रेरित कर उन्हे आवश्यक मार्गदर्शन सहित समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close