ब्रेकिंग न्यूज़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले हड़ताल में गए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आंगनबाड़ी में लगा ताला।

बलौदा बाजार 08 फरवरी 2023 l आज दूसरे दिन अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। संयुक्त मंच के आह्वान पर जिला इकाई बलोदा बाजार के समस्त कार्यकर्ता एवं सहायिका दशहरा मैदान बलौदा बाजार से हड़ताल की हुंकार भर दी है । हड़ताल स्थल में जिले भर के 3000 से अधिक कार्यकर्ता एवं सहायिका इस हड़ताल पंडाल में शामिल हुए । मंच को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी जुहारू संघ के जिला अध्यक्ष सतरूपा ध्रुव ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और वादाखिलापी का आरोप लगाया , श्रीमती सतरूपा में प्रदेश सरकार पर 2018 के चुनावी घोषणा से मुकरने को लेकर भूपेश सरकार के खिलाप जोरदार नारा लगाया और जिले से सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से हड़ताल में आने का अपील की जबतक मांग पूरी नहीं ही जाती। वही बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट श्री राज कुमार पात्रे इस हड़ताल के समर्थन में हड़ताल स्थल पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयिकाओ के मांग को जायज बताते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य के कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा उन्होंने आश्वासन दिया की प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनती हैं तो आपकी मागे शतप्रतिशत पूरी की जायेगी। आज इस हड़ताल के समर्थन छत्तीसगढ़ सर्वे समाज एकता मंच के पदाधिकारी भी शामिल होकर इनकी मांगे जल्द पूरी करने का राज्य सरकार आह्वान किया।

 

 

 

 

जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में आयोजित हड़ताल में दिनभर प्रदेश सरकार के खिलाप हल्ला बोल चलाता रहा इस हड़ताल में जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीमती सतरूपा ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष भाटापारा श्रीमती भावना,ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल श्रीमती राजश्री साहू,ब्लॉक अध्यक्ष पलारी श्रीमती रंजन वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीमती कस्तूरी पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष लवन श्रीमती सतवंतींन,आशा सिंह,जीवन यादव,खुशबू सोनी,राजेश्वरी बघेल,पोषण कला एवं उन्मादिका घृतलहरे शामिल हुई।

 

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close