Global36garh news : मध्यप्रदेश मे दिखेगा छत्तीसगढ़ के मल्लखम्ब खिलाड़ियो का दमखम।

 

नारायणपुर, 02 फरवरी 2023 l देश के सर्वश्रेष्ट युथ खेल के महाखुम्भ में शामिल होने अबुझमाड़ के 10 खिलाड़ी जा रहे है। ये खिलाड़ी 5वां खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है उसमें शामिल होंगे। इनमें 12 खिलाड़ियो में से बालक एवं बालिका वर्ग का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमे 10 जाबांज खिलाडियों का चयन नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी से ही हुआ है। इन चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मुख्य प्रबंधक के लिए श्री प्रेम चन्द्र शुक्ला और टीम कोच के लिए श्री मनोज प्रसाद एवं श्रीमती पूनम प्रसाद भी इन खिलाड़ियों के साथ जाएंगे।

 

चयनित हुए बच्चों को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, सीईओ देवेश ध्रुव जिला पंचायत नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डॉ सुमित कुमार गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं खेल विभाग, सीएमओ मोबिन अली नगर पालिका, आर आई दीपक साव, छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष पीसी शुक्ला, सचिव डॉ राजकुमार शर्मा, जिला मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुग्गा, अबुझमाड़ मल्लखम्ब अकादमी के अध्यक्ष श्री आकाश जैन, सदस्य राहुल देव, आर. सी. दुग्गा, अमित मंडल, सोमा पोटाई आदि एवं महाप्रबंधक रावघाट भिलाई स्पात सयंत्र द्वारा विशेष सहयोग के साथ आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई।

 

 

Live Cricket Live Share Market
Sat, 15 Mar
+32°C
Sun, 16 Mar
+30°C
Mon, 17 Mar
+28°C
Tue, 18 Mar
+28°C
Wed, 19 Mar
+30°C
Thu, 20 Mar
+32°C
Fri, 21 Mar
+31°C
Sat, 15 Mar
+32°C
Sun, 16 Mar
+30°C
Mon, 17 Mar
+28°C
Tue, 18 Mar
+28°C
Wed, 19 Mar
+30°C
Thu, 20 Mar
+32°C
Fri, 21 Mar
+31°C

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
06:55