
Global36garh news : सरसीवां में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2023 सम्पन्न।
सरसीवां 30 जनवरी 2023 । विगत वर्ष 2021 तथा 2022 की भांति इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2023 रविवार को सरसीवां थाना के पीछे मंगल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें यूपीएससी, पीएससी, एसएससी, हॉस्टल अधीक्षक,चपरासी, शिक्षक और विभिन्न पदों पर होने वाली व्ययाम की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से 2 घण्टे का जिसमें कुल 100 प्रश्न प्रत्येक का 1 अंक का आंसर सीट OMR पैटर्न में फॉर्म ABCD सेट में था। परीक्षार्थियों की उम्र 15 वर्ष से 30 वर्ष तक की 61 गांव से लगभग 400 परीक्षार्थी ने परीक्षा शामिल हुए। परीक्षा के पश्चात दोपहर परीक्षा स्थल पर ही परीक्षार्थियों को प्रथम पुरस्कार 3000/- प्रिया भास्कर, द्वितीय पुरस्कार 1100/- अमन लहरे,तृतीय पुरस्कार 1000/- संध्या एवं टॉप 10 में संध्या तेन्दुवे,ज्योत्शा रात्रे,परमेश्वर,ओमप्रकाश साहू,चांदनी ,राजेन्द्र देवांगन,ईश्वरी बजाज,चन्द्रकान्त साहू,जया निराला,उपेन्द्र कुमार बर्मन परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र “हम ज्ञान बाटते है, हमारा मकसद ज्ञान का विस्तार है ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके” विजय खुटे अध्यक्ष सेक्टर सरसीवां व अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण में प्रमुख अतिथि दयाराम खुराना, भूपराम लहरे,संतोष देवांगन, नारायण साहू,चक्रधर साहू,एड.डगेश खटकर, चम्पा जांगड़े, सचिन लहरे, एड. सुमन तंदुलाने,रामेश्वर बंजारे , दरस टण्डन,गजानंद खुटे आदि थे । परीक्षा ब्यवस्थापक में डॉ गया सोनवानी,उमेश नारंग,चंद्रकमल तांडेल,सहदेव लहरे,सुन्दर भारद्वाज, दिलीप भास्कर,उत्तसव खुराना,विमल कुर्रे,गोविंद भारती, घनश्याम बंजारे इत्यादि पालकगण व परीक्षार्थी सैकड़ों की संख्या में प्रमुख रूप से शामिल रहे।


