बिलासपुर 24 दिसंबर 2020।शहर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जंहा बिलासपुर पुलिस ने आम लोगो को “साइबर मितान अभियान” से जोड़ कर साइबर अपराधों से जागरूक करने का प्रयास किया है। वंही ” ऑपरेशन 2020″ के तहत साइबर फ्रॉड करने वालो की अलग अलग राज्यों से लगातार धरपकड़ जारी है।
इस अभियान में बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। जिन्होंने साइबर फ्रॉड को रोकने जिले में अनेको अभियान चलाकर अपराधों पर रोक लगाने का सार्थक प्रयास किया है। इस अभियान में साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीएसपी कोतवाली निमेष बरैया व साइबर सेल प्रभारी व टी आई कलीम खान की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण रही है। जिनके नेतृत्व में आज इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। आज राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यो में जा कर बिलासपुर पुलिस ने साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाई है और पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया है।
साइबर सेल नोडल अधिकारी व सीएसपी कोतवाली निमेष बरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारे द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में डालकर लगातार ट्रेस किया जाता है एवं उसकी लोकेशन सुनिश्चित की जाती है फिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क़ी एक टीम तैयार कर उसे रवाना किया जाता है। जंहा पुलिस को अपराधियो के लोकेशन पर कई दिनों तक अपनी वेशभूषा बदल कर नजर बनाए रखनी पड़ती है। बाहर कई प्रकार के खतरे भी पुलिस को रहती है लेकिन पुलिस रिस्क लेकर अपने ऑपरेशन को अंजाम देती है।
हाल ही में OLX में आर्मी अफसर बनकर, कस्टमर केयर के माध्यम से, अगरबत्ती व्यवसायी से कच्चे माल देने के नाम पर, फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर, निजी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने अलग- अलग राज्यो से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाई है।