Global36garh news : स्कूलों का निर्माण शासन के मापदंडों के अनुरूप करें- कलेक्टर अजीत वसंत

 

नारायणपुर, 18 जनवरी 2023 – कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर ने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस की तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारिया समयपूर्व सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्श गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जायेगा। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित बंधुआ तालाब सौंदर्यीकरण की प्रगति के बारे में अधिकारियो से चर्चा की। कलेक्टर अजीत वसंत ने बैठक के दौरान जिले में प्रतिवर्श आयोजित होने वाले माता मावली मेला की भी तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  देवेश कुमार ध्रुव, डीएफओ संदीप बलगा, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम  जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर  प्रदीप वैद्य,  रामसिंग सोरी, सुमित गर्ग, अभयजीत मंडावी, सुमित बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  मोबिल अली सिविल सर्जन डॉ विनोद भोयर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय चौधरी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जिले में निर्माणाधीन स्कूलों को समय सीमा में पूरा करें। इन स्कूलों का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित मापंदडों के अनुरूप किया जाये, इस बात का अधिकारी विशेश ध्यान देवेें। साथ ही विभाग डीएमएफ मद से अपनी आवश्यकतानुसार कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने अबूझमाड़ क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे के जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को गंभीरता से करें। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हड्डी रोग एवं निश्चेतना चिकित्सकों की भर्ती की जा चुकी है। वहीं स्त्री रोग विशेशज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, शीध्र ही स्त्री रोग विशेशज्ञ चिकित्सक की भर्ती कर ली जायेगी। कलेक्टर ने स्वाईल हेल्थ कार्ड की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी प्रगति से अवगत करायें। उन्होंने जिले में की जा रही धान खरीदी एवं उठाव की भी जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

 

 

बैठक में वनाधिकार पत्र धारियों का शत-प्रतिशत केसीसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मसाहती कृशकों से धान खरीदी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शालाओं में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शालाओं में जाति प्रमाण पत्र प्रदाय, श्रम पोर्टल में असंगठित कर्मकारों का पंजीयन, जिला अंतर्गत सड़कों की मरम्मत, तहसील कार्यालय ओरछा में निर्माण कार्य की प्रगति, स्वास्थ्य शिविर तथा समाज कल्याण अंतर्गत यूडीआईडी कार्य की प्रगति, राजस्व अभिलेख के अद्यतीकरण, नक्शा, बटांकन एवं अभिलेख शुद्धता हेतु कार्ययोजना, अबूझमाड़ क्षेत्र के असर्वेक्षित/मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण, लंबित राजस्व प्रकरण, शहरी स्लम योजना जैसे समय सीमा बैठक में दर्ज विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मुददों को त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close