
ब्रेकिंग न्यूज़:शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका सुमन लता यादव
पामगढ़// नवीन शिक्षक संघ एवम मुद्रा एकेडमी जांजगीर के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य रहे शिक्षकों के सम्मान में हसदेव शिक्षा रत्न सम्मान 2023 का भव्य आयोजन होटल ड्रीम प्वाइंट जांजगीर में किया गया।उक्त कार्यक्रम में व्याख्याता सुमन लता यादव को मुख्य अतिथि इंज.रवि पांडेय प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी,राजेश अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष एवम रफीक सिद्धि चांपा के द्वारा शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने,स्काउट गाइड में विशेष योगदान व सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।इनके सम्मानित होने पर नवीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी,हेमंत यादव प्राचार्य,रफीक अली,विक्रांत साहू,राघवेंद्र शर्मा आदि शुभचितकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Live Cricket
Live Share Market



