
ब्रेकिंग न्यूज़:शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षिक हेमन्त यादव
पामगढ़/नवीन शिक्षक संघ एवम मुद्रा एकेडमी जांजगीर के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य रहे शिक्षकों के सम्मान में हसदेव शिक्षा रत्न सम्मान 2023 का भव्य आयोजन होटल ड्रीम प्वाइंट जांजगीर में किया गया।उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि इंज.रवि पांडेय प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी,राजेश अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष एवम रफीक सिद्धि चांपा के कर कमलों से हेमन्त कुमार यादव को हसदेव शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने,विद्यालय एवम विद्यार्थियों के सर्वांगीर्ण विकास में विशेष योगदान व विभिन्न नवाचारों के लिए प्रदान किया गया। हेमन्त यादव वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी विकास खंड पामगढ़ में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।इनके सम्मानित होने पर शाला समिति अध्यक्ष रामकुमार कश्यप,अनुभव तिवारी,सुमन लता यादव,रफीक अली,विक्रांत साहू, स्टॉफ से जसिंता टोप्पो,अशोक सोनी,प्रियंका गुप्ता,सकीना,चंद्रहास खूंटे,नीलिमा खूंटे,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरा देवी आदि शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।



