Global36garh news : कलेक्टर जनदर्शन में आर्थिक सहायता एवं पैत्रिक भूमि अभिलेख में त्रुटि सुधार संबंधी मिले आवेदन।

 

 

नारायणपुर, 3 जनवरी 2023 l शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसन्त द्वारा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों के आवेदनों एवं मांगों की सुनवाई की गयी। यह आयोजन कलेक्टोरेट में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों ने आकर अपनी मांग एवं समस्याओं संबंधी आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों में उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता और पैत्रिक भूमि अभिलेख में त्रुटि सुधार व अन्य कार्यों के आवेदन दिये गये। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री अजीत वसन्त द्वारा सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक मांगों और आवेदनों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close