Global36garh news : ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों ने किया खाद्य मंत्री और कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित।

 

मुंगेली / जिले के विकासखण्ड लोरमी के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर वहां के किसानों ने आज जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत और कलेक्टर राहुल देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों को बधाई दी और कहा कि धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को धान विक्रय करने दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब ग्राम में ही किसानों का धान विक्रय हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति दी गई है। इससे छपरवा सहित आसपास क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने में सुविधा होगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close