
Breaking news:सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन शुरु
सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पूरे देश भर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इसकी शुरुआत अचानकपुर गांव से हुई। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस युवाओं की कबड्डी खेल कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्री मुकेश पटेल,श्री पोखर पटेल श्री सनत टण्डन सूर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रमुख, सूर्या फाउंडेशन जूनियर फील्ड कैडेट लोमन साहू व सूर्य यूथ क्लब शिक्षक उमेश पटेल व मोहन,पुष्पाकर पटेल,अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख सनत टण्डन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 8 केंद्रों पर 40 गांवों को मिलाकर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता एक केंद्र पर 7 दिन तक आयोजित होंगी। जिसमे क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़ (1किमी व 500 मीटर ) कुर्सी दौड़, मटका दौड़ इत्यादि खेलो का आयोजन कराया जाएगा।तथा इन प्रतियोगिताओ का आयोजन विजेय साहू, धर्मेंद्र साहू,रामसिंह पटेल,उमेश साहू, सूरज साहू,हीरेन्द्र साहू प्रदीप सिन्हा,सन्त राम सिन्हा,सन्तु यादव, चिन्ता राम यादव,युवराज साहू के द्वारा करवाया जाएगा।


