
Global36garh news : सड़क बन जाने से खुश 80 वर्षीय खैरूद्दीन अंसारी ने गुलाब फूल देकर कलेक्टर को दिया धन्यवाद।
जशपुरनगर 26 दिसंबर 2022 l कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से आज जनदर्शन में उनके कलेक्टोरेट कक्ष में करबला रोड़ निवासी 80 वर्षीय खैरूद्दीन अंसारी ने मुलाकात की और जशपुर से पाकरटोली लगभग 7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को मिलकर धन्यवाद दिया।
80 वर्षीय खैरूददीन अंसारी ने कलेक्टर को गुलाब फूल देकर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क नहीं बनने के कारण धूल-धक्कड़ से परेशानी होती थी और आने-जाने में भी भारी दिक्कत होता था। सड़क बन जाने के कारण पूरे करबला मुहल्ला को धूल-धक्कड़ से मुक्ति मिल गई है। साथ ही आवागमन करने में भी आसानी हो गया है।

Live Cricket
Live Share Market


