Breaking news:देव ऋषि संस्कृत विद्यालय प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी शीतकालीन अवकाश में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण

Global 36garh news नवागढ़/ देव ऋषि संस्कृत विद्यालय नेगुरडीह में प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी शीतकालीन अवकाश में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम बिलासपुर से लगे अरपा बैसाझार बैराज गए इस बैराज का कुल जल ग्रहण क्षेत्रफल कैचमेंट एरिया 1693.86 वर्ग किलोमीटर है। इसके उपरांत खुटाघाट जलाशय गए यह जलाशय एक विशाल जलाशय है इस परियोजना की सहायता से आसपास के पुरे क्षेत्रों में सिचाई के लिए इसके पानी का उपयोग किया जाता है तथा साथ ही बिलासपुर में पेयजल की भी आपूर्ति की जाती है। यह स्थान बच्चों को काफ़ी ध्यानाकर्षित करती है। भ्रमण के दौरान अंतिम में सभी बच्चों को रतनपुर की माँ महामाया देवी के दर्शन हेतु संध्या आरती में सम्मिलित हुए। कहते हैं जो भी इस मंदिर की चौखट पर आया वो खाली नहीं गया। जितनी अनोखी इस मंदिर की मान्यता है। उतनी अनोखी इस मंदिर की कहानी है। यहां बैठी मां महामाया देवी के आशीर्वाद से हर संकट दूर हो जाता है। कुंवारी लड़कियों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते है। देवी मां के इस मंदिर को 51 शक्ति पीठ में एक माना जाता है। इस पूरी सफल यात्रा के दौरान सभी एक नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ वापस लौटे। इस यात्रा में विद्यालय के संचालक ऋषि कश्यप एवं शिक्षकगण हितेश साहू, राहुल चंद्राकर, सतीश साहू, राजेंद्र चंद्रा, राज कश्यप, अरविंद कुर्रे, श्यामलता कश्यप, सविता कश्यप,प्रियंका कश्यप, सोनी बृजवानी ,कामिनी साहू, तुलसी साहू, अंजलि काटले नर्मदा सहित व्यवस्था में डलेश्वर कश्यप, विजय कश्यप,राजीव कश्यप अरुण कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, आकाश कश्यप, ज्ञानेश्वर कश्यप, निखिल कश्यप, सत्या कश्यप सहित लगभग 62 बच्चे इस शैक्षणिक भ्रमण में सम्मिलित हुए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close