
Global36garh news : नव पदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पदभार ग्रहण किया।
नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2022- राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस श्री अजीत वसंत ने आज नारायणपुर जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री अजीत वसंत 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में पदस्थ थे। श्री वसंत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री वसंत का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत ने जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और आधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
Live Cricket
Live Share Market



