Global36garh news : संत शिरोमणि गुरु घासीदास कॉलेज पामगढ़ में मनाया गया गणित दिवस।

पामगढ़ 22 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय पामगढ़ में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी का जन्म जयंती मनाया गया जिसे राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में जाना जाता है।

 

 

 

देश में हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है। गणित के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर गणित दिवस मानाने की घोषणा की थी। महाविद्यालय में यह कार्यक्रम गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सह प्राध्यापिका ज्योति धीरही एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजन किया गया।

 

 

 

 

जिसमें मुख्य अतिथि कर्मफल शिक्षण समिति के संचालक सदस्य श्री कमल जीत राय, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज पांडे, छ.ग. ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के प्राचार्य दिलीप कुमार सुमन एवं कर्मफल पब्लिक स्कूल पामगढ़ के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में छात्रों को उद्बोधन देते हुए श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में किए गए।

 

 

 

 

योगदान से अवगत कराते हुए हमारे दैनिक जीवन में गणित के महत्व से अवगत कराया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अध्यापक गणों ने अपने जीवन मे गणित से संबंधित विशेष घटनाओं को सांझा करते हुए गणित से जुड़ी विशेष जानकारियां सांझा किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव एवं प्रध्यापक अनिल भारद्वाज, सीएल सूर्यवंशी, सुनील कौशिक, महेंद्र बघेल, ज्ञानेश्वरी भारद्वाज, गुणेश्वरी बरेठ, लक्ष्मण साहू, सत्येंद्र राज, दोपेंद्र कौशिक, जय पटेल, सचिन पटेल, पुष्पेंद्र पटेल एवं छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के व्याख्याता राकेश कुर्रे एवं ज्ञान दास मानिकपुरी तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close