बिलासपुर 22 दिसंबर 2020। फ्लैट दिलाने के नाम पर अलग अलग लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को तारबाहर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घण्टे की रेकी कर गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से आज गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संतोष राय पिता महेंद्र राय उम्र 31 वर्ष निवासी- एन ई कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर एवं शीतला प्रसाद त्रिपाठी पिता स्व राजाराम त्रिपाठी उम्र 65 वर्ष निवास रतन रस्सी गली, तारबाहर, बिलासपुर एवं अजाक्स थाना में प्रार्थी विधनेश्वर नायक ने पृथक पृथक आरोपी राजेश सेठ व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि आरोपियों द्वारा विनायक हाइट्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर सेंड बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर क्रमशः 27 लाख व 27 लाख 50 हजार रुपये लोन पास करा कर हमारे साथ धोखाधड़ी किया है। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया।
उक्त अपराध कायम होते ही आरोपी राजेश सेठ की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में छुपा बैठा हुआ है। जिसकी सूचना तारबाहर थाना ने तात्काळ उच्चाधिकारियों को दी व उनके मार्गदर्शन में थाना तारबाहर पुलिस की टीम गाजियाबाद भेजी गई। जंहा साइबर सेल की टीम पहले से मौजूद थी। दोनों ने संयुक्त रूप से इस अभियान को चलाया और 72 घण्टे कि रेकी के बाद आरोपी राजेश सेठ को गौर सिद्धि, नोयडा, उत्तरप्रदेश से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसे पूछताछ की नोटिस दे कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से एक सफेद रंग की जायलो कार न CG 10 FA 8142 जप्त किया गया है। आरोपी ने बताया कि अपराध कायम होने के बाद से पिछले एक वर्ष से वह अपना हुलिया बदल बदल कर यँहा वंहा स्थान बदल बदल कर रह रहा था।
आरोपी राजेश सेठ पिता स्व कैलाश सेठ उम्र 50 वर्ष मूल निवासी बलिया,जापलीगंज,उत्तरप्रदेश का है जो वर्तमान में विनायका होम्स, तारबाहर, बिलासपुर का निवासी है, द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने व उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को विधिवत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में भेजा है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य, साइबर सेल प्रभारी कलीम खान, प्रभाकर तिवारी,पी आर साहू, मनोज नायक, उमेश उपाध्याय, नवीन दुबे,भागवत सिदार, प्रफुल्ल कुमार लाल, संदीप दुबे, मुरलीधर भार्गव, मालिक राम साहू की सराहनीय योगदान रहा है।