Global36garh news : सोनाखान पहुँचकर शहीद वीर नारायण सिंह के समाधी को दी श्रद्धांजलि —–उमेश पटेल

 

बलौदा बाजार 11 दिसम्बर 2022। प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ग्राम सोनाखान पहुँचकर शहीद वीर नारायण सिंह के समाधी को दी श्रधांजलि, जनसभा को किया संबोधित जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल शनिवार को अपने निर्धारित समय से 2 घंटा देरी से कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुँचकर शहीद वीर नारायण सिंह के समाधी स्मारक में श्रधांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रभारी मंत्री उमेश पटेल सभा स्थल पहुंचे। मंत्री उमेश पटेल के पहुंचने के बाद सभा का प्रारंभ छत्तीसगढ़ राज्य लोक गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार इंद्रावती पधारे तोरे पइया’ से किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुँचे जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल ने शहीद वीर नारायण की श्रधंजलि सभा को संबोधित किया। इसके बाद संसदीय सचिव शकुंतला साहू और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सरकार की योजनाओं को गिनाया और सरकार की 4 वर्षो की उपलब्धि को बताया साथ ही सोनाखान के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ स्वीकृति की बात कही। साथ ही संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने के कारण नही पहुँच सकें इसलिए उनकी अगुवाई प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने संभाला है। इसके बाद प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। सर्वप्रथम उमेश पटेल ने सोनाखान की माटी को नमन किया तत्पश्चात शहीद वीर नारायण की वीरता का बखान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजो को अपने पराक्रम से लोहा मनवा दिया था ऐसे वीर भूमि में आकर मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूं इसके अलावा उमेश पटेल ने सरकार की योजनाओं को गिनाया और सभी वर्गों के लिए सरकार काम करने की बात कही। इस दौरान संसदीय सचिव शकुंतला साहू, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close