ब्रेकिंग न्यूज़:राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय एवं छ ग ज्ञानज्योति उच्च माध्य विद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 03/12/2022 से 09/12/2022 तक आयोजित ग्राम- रसौटा में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन।

शिविर का सात दिवस में NSS के छात्र गांव में अलग अलग स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार जैसे सामाजिक/राजनैतिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया एवं NSS के स्वयंसेवक गांव के गली गली में जाकर स्वच्छ भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिये गांव के गलियों, तालाबों को साफ सफाई करके भी समाज सेवा का कार्य किया।

NSS के छात्र रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, नाटक, नृत्य के माध्यम से भी जन जागरूकता के कार्य कियें।

 

शिविर के अंतिम दिवस में ग्रामवासी व कैम्प के आसपास के घरों के लोग संत शि.गु.घा.कॉलेज एवं ज्ञानज्योति स्कूल के NSS के छात्रों के इस कार्य से प्रभावित होकर उनके इस समाज कार्य को सराहा साथ ही उनको उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामना भी दिया।

सात दिवसीय इस विशेष शिविर का शुभारम्भ श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत- जांजगीर चाम्पा) एवं श्रीमती सुष्मा पुनीराम साहू (सरपंच ग्राम-रसौटा) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वही शिविर के समापन में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज मांझी डाहिरे (प्रधान पठिका पूर्व माध्य शाला रसौटा) श्रद्धा सिंह( प्रधान पठिका प्राथमिक स्कूल रसौटा ), हेमंत कुमार भारद्वाज, निशा सिंह मैडम रहीं,

वहीं समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के जे राय( संचालक सदस्य, व प्रभारी प्राचार्य- संत शिरोमणि गुरुघासीदास महाविद्यालय पामगढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी अतिथियों द्वारा NSS शिविर के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए छात्रों को ऐसे ही समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करके NSS के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के प्रेरणा भी दिया गया। अंत में समापन के अध्यक्षता कर रहे श्री के जे राय सर भी सात दिवसीय विषय शिविर के सफल आयोजन के लिये समस्त छात्रों एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी एफ आर जांगड़े एवं सूरज पठारे को बधाई शुभकामना देते हुए छात्रों को निरंतर ऐसे ही समाज कार्य से जुड़कर व्यक्तित्व विकास का सन्देश दिया।

रा.से.यो. सात दिवसीय इस विशेष शिविर के सफल आयोजन व मार्गदर्शन में संस्था के संचालक डॉ राजाराम बनर्जी, पी के दिव्य, जे आर पटेल, संस्था के अध्यक्ष- श्रीमती शकुंतला बनर्जी, श्रीमती उषा दिव्य, श्रीमती नमिताजीत राय, श्रीमती अम्बिका पटेल एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज पाण्डेय एवं विद्यालय प्राचार्य श्री डी के सुमन सहित समस्त महाविद्यालय/विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close