ब्रेकिंग न्यूज़:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी में सम्मान पूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी पामगढ़ में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी के द्वारा सम्मान एवम कृतज्ञता अर्पित किया गया।सरस्वती वन्दना एवम राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुवा।संस्था के प्राचार्य हेमंत यादव के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं एवम शिक्षक शिक्षिकाओं को संविधान की उद्देश्यिका का वाचन कराकर शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर संविधान क्या है,उसका महत्व,संविधान में उल्लेखित अपने अधिकारों एवम कर्तव्यों के बारे में बच्चों को सामान्य जानकारी दी गई।प्राचार्य ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुवा, इसलिए 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।बाबा साहब अंबेडकर एवम संविधान के बदौलत ही लोकतांत्रिक गणराज्य में सभी स्वतंत्रता,समानता एवम सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए एवम जागरूक होना चाहिए।विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।स्कूल स्टाफ से व्याख्याता श्रीमती जसिंता टोप्पो,अशोक सोनी,प्रियंका गुप्ता,सकीना खातून,चंद्रहास खूंटे,नीलिमा खूंटे के साथ बरखा नागेश,नीरा पुरेना अशोक कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close