
Global36garh news : सरस्वती यात्रा के अंतर्गत पुलिस थाना एवं डाकघर का भ्रमण।
कसडोल 20 नवंबर 2022 l सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर की योजनानुसार सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल की बालिका शिक्षा की बहिनों का सरस्वती यात्रा के अंतर्गत पुलिस थाना एवं डाक घर का भ्रमण कर आवश्यक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य जयलाल मिश्रा एवं बालिका शिक्षा प्रमुख अन्नपूर्णा शुक्ला के नेतृत्व में डाक घर का भ्रमण कराया गया।जहा उपडाक घर कसड़ोल के प्रभारी एस .आर.जांगड़े द्वारा कन्या समृद्धि योजना,डाक बीमा योजना,आवर्ती जमा खाता,मासिक ब्याज खाता,स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री,मनीआर्डर आदि विभिन्न जानकारी से अवगत कराया।पूर्व में संचार के महत्वपूर्ण माध्यम पोस्ट कार्ड,अंतर्देशी पत्र एवं लिफाफा को दिखाकर उसकी उपयोगिता को बताया।तत्पश्चात पुलिस थाना कसडोल का भ्रमण कराया गया,जहां थाना प्रभारी आर. एस.ठाकुर सहित समस्त स्टाफ द्वारा बालिकाओं को संवेदनशील कक्ष,विवेचना कक्ष,मालखाना,बंदीगृह,थाना प्रभारी कक्ष का निरीक्षण कराया गया,साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक आर एस ठाकुर ने गुड टच बेड टच,घर से विद्यालय एवं विद्यालय से घर आते जाते वक्त असामाजिक तत्वों द्वारा किसिप्रकार का गलत व्यवहार कियेजाने पर विद्यालय या अभिभावक के माध्यम से थाना में सूचना देना सहित पुलिस की कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक समझाया।

थाना प्रभारी आर एस ठाकुर द्वारा कक्षा दसवीं की छात्रा यामिनी पाठक को अपनी कुर्सी में बिठाकर एक दिन का थानेदार बनाकर अन्य छात्राओं से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पूछने को कहा।थाना प्रभारी कसडोल सहित पूरे स्टाफ के व्यवहार से बालिकाएं बहुत प्रभावित रहीं,।कक्षा बारहवीं की माही कैवर्त,षष्ठी चौहान,सरिता खरे ने कहा कि मन में पुलिस थाना के नाम से भय रहता था,यहां आकर ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ।बालिकाओं के साथ प्रधानाचार्य करुणा मिश्रा,वरिष्ठ आचार्य बालकृष्ण तिवारी,बालिका शिक्षा सहायक वर्षा साहू,राजेश निषाद,एवं जयकुमार कैवर्त्य भी उपस्थित रहे।


