ब्रेकिंग न्यूज़: जनप्रतिनिधियो के द्वारा नि:शुल्क सरस्वती सायकल का किया वितरण

पामगढ़/छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी विकास खण्ड पामगढ़ में सायकल वितरण कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राघवेन्द्र प्रताप सिंह ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष जाँजगीर चाँपा,विशिष्ट अतिथि नीरज खूँटे सरपंच संघ अध्यक्ष पामगढ़, घासीराम चौहान ब्लॉक अध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ पामगढ़, लोमश पटेल सरपंच प्रतिनिधि लोहर्सी, रामकुमार कश्यप अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति एवं पंचगणों में कमल साहू,गोपाल कश्यप,सुखीराम कश्यप,राजेंद्र कश्यप,जानकी तुरकाने, सावित्री तुरकाने आदि उपस्थित रहे।सरस्वती पूजन एवम राजगीत के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुवा।मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा विभाग की निःशुल्क सायकल योजना को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के मिल का पत्थर साबित होना बताया।उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने,उन्हें ऊर्जावान होने एवम जीवन मे खेल कोमहत्व देने की बात कहते हुए बच्चों को प्रेरित किया।सभी अतिथियों ने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की बात कही। संस्था के प्राचार्य हेमंत कुमार यादव ने बताया की इस वर्ष कक्षा 9 वी के 14 छात्रों को साइकल वितरण किया गया।अपने संक्षिप्त प्राचार्य प्रतिवेदन में विगत वर्षों की परीक्षा परिणाम,दर्ज संख्या में वृध्दि के लिये किये गये प्रयास,सभी संकायों को संचालित करने के लिये अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता,सम्पूर्ण अहाता निर्माण,शैक्षिक गतिविधियां,विद्यालय की कार्य योजनाओं एवम अन्य आवश्यकताओं का उल्लेख किया।स्टाफ के अन्य सदस्यों में जे.टोप्पो,अशोक सोनी,प्रियंका गुप्ता, सकीना ख़ातून,चंद्रहास खूंटे,नीलिमा खूंटे,बरखा नागेश,रामकुमारी कश्यप,नीरा पुरैना,अशोक कश्यप एवम बी एड प्रशिक्षार्थी आदि उपस्थित रहें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close