Global36garh news : संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने किया नारायणपुर का आकस्मिक निरीक्षण।

 

 

नारायणपुर 13 नवम्बर 2022 l संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग श्री आर.पी आदित्य द्वारा नारायणपुर जिले में संचालित विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण बीते दिनों किया गया। सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नारायणपुर में संयुक्त संचालक द्वारा शाला के प्रत्येक कक्षाओं में जाकर बच्चों से अध्यापन संबंधी चर्चा की और बच्चों के स्तर जाना। ततपश्चात शाला में उपस्थित प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों का बैठक लेते हुये शाला की की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। संयुक्त संचालक श्री आदित्य ने जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर का भी औचक निरीक्षण करते हुये समस्त शाखाओं को नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिये।

 

उन्होंने जिले एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों का समीक्षा बैठक रख जिले मे शुन्य दर्ज संख्या, शिक्षक विहिन शाला,एवं शालात्यागी बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुये बच्चों को शाला लाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिये। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं अंत मे पोर्टाकेबिन आवासीय बालक छात्रावास देवगाव का आकास्मिक निरिक्षण किया, जहा पर शिक्षकों द्वारा अध्यापन व्यवस्था सूचारू रूप से नहीं कराने एवं स्यामपट का उपयोग एवं टीएम का उपयोग नहीं किये जाने पर पोर्टाकेबिन आवासीय विद्यालय के प्र.अ.पटले एवं अधिक्षक श्री कामता प्रसाद साहु की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुये स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया गया एवं 15 दिनो मे स्थिति मे सुधार नहीं आने पर उचित कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिये निरीक्षण के दौरान एडीपीओ श्री एम.के.देहारी,सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री उमेश रावत, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा श्री डी.बी.रावटे, एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर श्री के.एन.गोटा उपस्थित ।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close