Global36garh news : व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 55 मामलों का निराकरण किया गया।

 

बिलाईगढ/भटगांव 13 नवंबर 2022 । राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण दिल्ली के नेतृत्व तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के तत्वावधान में दिनांक 12/11 /2022 को व्यवहार न्यायालय भटगांव में फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाने योग्य कुल 186 मामलों में सुनवाई करते हुए कुल 55 मामलों का निराकरण किया गया।

 

माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार विजय कुमार एक्का के निर्देश में तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष/व्यवहार न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को समझाया गया कि ज्यादा से ज्यादा अपने राजीनामा योग्य मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते हैं क्योंकि लोक अदालत विवादों को निपटाने के प्रभावी तरीकों में से एक है। क्योंकि लोक अदालत में किसी मामले को निपटाने में किसी एक पक्ष की न तो हार होती है और न ही किसी एक पक्ष की जीत होती है बल्कि मामला आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटने के कारण दोनों पक्षों की जीत होती है और इस प्रकार पक्षकारों को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो जाता है ।

 

 

 

 

उक्त नेशनल लोक अदालत में बैंक,बिजली, स्वास्थ्य विभाग भी स्ट्रॉ लगाए हुए थे। सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्रीमती पुष्पा गुप्ता उपस्थित हुए तथा व्यवहार न्यायालय के समस्त कर्मचारी गण,पुलिस स्टाप एवं अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष जे बंजारे,जे लहरें, डी पी कुर्रे, हिमकर दुबे, यशपाल सिंह, एम एल चंद्रा, जीवनलाल कुर्रे,डगेश्वर खटकर,विजयशंकर साहू, नरसिंह साहू,विजय देवांगन ,प्रभु साहू, श्रीमती सुनीता प्रधान कु अरुणा यादव आदि अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close