Global36garh news : जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किया 123 नोडल अधिकारी।

 

जांजगीर-चांपा 07 नवम्बर 2022 l खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण हेतु कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 123 अधिकारी को अग्रिम आदेश पर्यन्त तक धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी से संबंधित आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र का पालन प्रतिवेदन 14 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) जांजगीर-चांपा को प्रस्तुत करेंगे। खरीदी अवधि में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की सतत निगरानी कर साप्ताहित भौतिक सत्यापन विभागीय एप के माध्यम से कर निर्धारित तिथि तक भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

 

खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

 

खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत कृषकों के द्वारा लाए गए धान की ही खरीदी हो। खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हेतु नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। आद्रतामापी यंत्र (किसी भी स्थिति में 17 प्रतिशत से अधिक नमी का धान क्रय नही किया जाये) तराजू काटा-बांट, डेनेज, काला पोलिथिन व स्टैण्ड की पर्याप्त व्यवस्था हो। उपार्जन केन्द्र के धान के भरे बारदानों का सतत् परिवहन अनिवार्य रूप से हो ताकि खरीदी हेतु खाली जगह उपलब्ध रहें। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में खाली बारदाने उपलब्ध रहें एवं बारदाना में समिति का मार्का लगा हो। असामाजिक तत्व खरीदी में व्यवधान न उत्पन्न करने पाए। धान खरीदी हेतु स्थापित कम्प्यूटर के रख रखाव पर भी सतत निगरानी रखेंगें। धान खरीदी की वास्तविक मात्रा ही ऋण पुस्तिका में दर्ज की जावे इस हेतु रेण्डम चेक भी किया जावे। बिना ऋण पुस्तिका के धान खरीदी न की जाये। किसानों को जारी किसान पंजीयन प्रमाण पत्र धान विक्रय के समय अनिवार्य रूप से लाया जाना है। कृषकों हेतु पीने के पानी तथा रात्रि हेतु पर्याप्त लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। धान खरीदी में आ रही समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण करेंगें। नोडल अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर देखें कि वास्तविक पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जावे। समिति के द्वारा उपार्जित धान को किस्मवार स्टेक लगवाया जावे यथा-मोटा धान, ग्रेड ए धान एवं सरना धान का स्टेक अलग-अलग लगाया जाये तथा नियमानुसार धान की किस्मवार ही फिफो सिस्टम से राईस मिलरों एवं संग्रहण केन्द्र को धान परिदान किया जावे। कृषकों को विक्रय किये गये धान की राशि का भुगतान उनके बैंक खाता में अंतरण कर किया जा रहा है या नहीं इसकी सतत पर्यवेक्षण हो। धान खरीदी हेतु आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु जिला विपणन अधिकारी के दूरभाष 07817-222090 (मो.नं. 9993235385), नोडल अधिकारी (जांजगीर परिक्षेत्र) जिला सहकारी केन्द्रीय बँक मर्यादित जांजगीर के दूरभाष क्रमांक 222725. (मो. नं. 7772800827) श्री कौशल किशोर साहू, खाद्य अधिकारी जांजगीर-चांपा मो.नं. 9425278007 उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं 222274 (9479273881) में सम्पर्क कर सकते है। नोडल अधिकारी कलेक्टर (खाद्य शाखा) जांजगीर-चाम्पा में प्रगति प्रतिवेदन निर्धारित तिथि को देवें एवं समय-सीमा बैठक के दिन अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा पृथक से तत्संबंध में विमर्श कर उचित निर्देश देंगे। जिससे जिले में धान का उपार्जन सुगमतापूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से हो सकें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close