
Global36garh news : सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर, चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई..
रायगढ़ 07 नवंबर 2022 । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सीएसपी रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा कल दिनांक 06.11.2022 को सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान कर रहे व्यक्तियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया । थाना प्रभारी के निर्देशन पर #चक्रधरनगर थाने के विवेचकों की टीम द्वारा पेट्रोलिंग कर दोपहर से देर शाम तक जमुना इन चौक आम रोड, पहाड मंदिर के सामने रोड किनारे, कहवाकुण्डा स्कुल के पास 11 लोगों को शराबखोरी करते पकड़कर थाना लाया गया जिन पर आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत कार्रवाई किया गया है । नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा शहर के अन्य थानाक्षेत्रों में भी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया है ।


