ब्रेकिंग न्यूज़:पामगढ़ पुलिस पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

पामगढ पुलिस पर प्राण घातक हमला करने में शामिल

06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार आरोपीगण भागने की फिराक में थे जिसे चेक पॉइंट

लगाकर किया गया गिरफ्तार

आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु किया गया था विशेष टीम

का गठन

अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में

किया गया गठन

विशेष टीम में निकोलस खलखो एवं लीलाशंकर कश्यप

भी सम्मिलित रहे

घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा किया गया बरामद

घटना के बाद आरोपीगण को भगाने में प्रयुक्त स्कार्पियो

वाहन भी किया गया बरामद

प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी

पामगढ़। अवैध शराब बिक्री एवं वारंट तामिली के विशेष अभियान के तहत श्री निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर चांपा के नेतृत्व में थाना प्रभारी पामगढ श्री ओ पी कुर्रे तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी ग्राम सेमरिया, बोरसी, भैसो की ओर सुबह करीबन 08.00 बजे रवाना हुये थे। ग्राम सेमरिया के पास पुलिस टीम पहुंची थी कि मुखबीर से ग्राम सेमरिया के सबरिया डेरा में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी सूचना के आधार पर ममता गोड (सबरिया) के घर बस दिया गया जहां उसके कब्जे से एक जरीकेन में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 12 लीटर जप्त कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया ममता गोड एवं जप्त अवैध महुआ शराब को शास. बुलेरो वाहन में लेकर थाना पामगढ की ओर निकले थे। घटना स्थल से थाना प्रभारी पामगढ उप निरीक्षक श्री ओ पी कुर्रे तथा शेष बल सबरिया डेरा सेमरिया से पामगढ की ओर करीब 09.00 बजे लगभग 13-14 लोग सभी एक राय होकर अपने अपने हांथो में लाठी-डण्डा, रॉड लेकर डण्डा लाठी एवं रॉड से थाना प्रभारी उप निरी. ओ पी कुर्रे, सउनि शिव चन्द्रा एवं उपस्थित पुलिस के अन्य स्टाफ के साथ गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये अचानक हमला कर जान से मारने की नियत से गंभीर चोंट पहुंचाये। उप निरीक्षक ओ पी कुर्रे, सउनि शिव चन्द्रा तथा अन्य पुलिस स्टाफ का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ में प्राथमिक ईलाज कराने के बाद उप निरीक्षक ओ पी कुर्रे, सउनि शिव चन्द्रा को रिफर करने पर अपोलो अस्पताल बिलासपुर ईलाज हेतु ले जाया गया, जहां वे वर्तमान में ईलाजरत है। घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ में अपराध क्र. 431/22 धारा 147, 148, 149, 341, 332, 353, 186, 307,427 भादवि एवं 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनिय का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी/ गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निकोलस खलखो एवं उप पुलिस अधीक्षक लीलाशंकर कश्यप भी सम्मिलित थे। विशेष टीम द्वारा घटना में सम्मिलित आरोपीगण 1. मंगली बाई 2. चंपा बाई 3. अनिता उर्फ भुरी बाई 4. शांति बाई 5. राजाराम उर्फ डोकरा उर्फ बुढवा सभी निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ 6. रामलाल (सबरिया) उम्र 29 वर्ष निवासी घटमडवा थाना गिधौरी को फरार होने की नियत से भागते समय घेराबंदी कर चेक पाईंट लगा कर हिरासत में लेकर आरोपियों से घटना के संबंध में बारिकी से मनोवैज्ञानिक तरिके व सायबर सेल से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया। आरोपीगण का विधिवत मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा को जप्त किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी रामलाल गोड को वाहन क्रमांक सीजी 22 टी 1350 सफेद रंग के महेन्द्रा स्कार्पियो का उपयोग कर उक्त पांचो आरोपियों को छिपाने एवं भगाने के उद्देश्य से ले जाते पाये जाने पर उक्त स्कार्पियो वाहन को जप्त किया गया है, प्रकरण में धारा 212 भादवि का जोड़ी गई है। प्रकरण के आरोपीगण 1. मंगली बाई 2. चंपा बाई 3. अताउर्फ भुरी बाई 4. शांति बाई 5. राजाराम उर्फ डोकरा उर्फ बुढवा सभी निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ एवं 6. रामलाल गोड (सबरिया) उम्र 29 वर्ष निवासी घटमडवा थाना गिधौरी को गिरप्तार किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है उपरोक्त आरोपियों की गिरप्तारी में निरीक्षक विवेक पाण्डेय, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, निरीक्षक कृष्णचंद मोहले, उप निरीक्षक व्यास नारायण, सउनि अरूण कुमार सिंह, रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक तौफीक खान, बलवीर सिंह एवं साइबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close