ब्रेकिंग न्यूज़:डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया 20 हजार के रिश्वत लेते रंगे हाथों हुए गिरफ्तार,गरियाबंद जनपद सीईओ के पद पर 7माह पहले किया पदभार

जनपद पंचायत सीईओ डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को 20000 की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया सोमवार को एसीबी रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गरियाबंद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची जहां डिप्टी कलेक्टर को बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया ग्राम पंचायत चीखली मालगांव और मजरकट मैं 15 वे वित्त से चार बोरवेल खनन के लिए पहली किस्त 300000 तीन लाख निकलवाना था इसके लिए 20000 की मांग करुण डहरिया ने की थी।

 

एसीबी की टीम ने की कार्यवाही

 

 

कांग्रेस नेता सफीक खान से जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया 30 अक्टूबर को ये रकम मांगी थी 4 नवंबर को कांग्रेस नेता सफीक खान ने पैसा देने की बात कही थी सफीक खान ने एसीबी से इस बात की शिकायत की जिसके बाद एसीबी ने उसे 20000 हजार देकर जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया के पास भेजा जब सफीक खान ने अधिकारी को पैसा दिया जिसके तुरंत बाद ऐसीबी अधिकारी वहां पहुंचे और पैसे को जप्त कर करुण डहरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप के आरोप लगाए गए थे। 

 

 

एसीबी के 20 अधिकारी चार गाड़ी में आज गरियाबंद पहुंचे थे डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 7 महीने पहले ही जनपद पंचायत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किए थे उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे करुण डहरिया मूल रूप से कोरबा जिले के रहने वाले हैं वह 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं उनकी पहली पोस्टिंग जांजगीर-चांपा में एसडीएम के रूप में हुई थी उसके बाद उनका ट्रांसफर पामगढ़ एसडीएम के तौर पर हुआ था तीसरी पोस्टिंग के तौर पर वे गरियाबंद आए जहां वे जनपद पंचायत सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close