
ब्रेकिंग न्यूज़:पामगढ़ पुलिस अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला,थाना प्रभारी सहित सहयोगी हुए घायल
छत्तीसगढ़ के चांपा जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और सब इंस्पेक्टर शिव चंद्रा पर ग्राम सेमरिया के अवैध शराब बेचने वालो ने किया हमला,थाना प्रभारी को सूचना मिली की ग्राम सेमरिया में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब को हाथ भट्टी से बनाकर के भारी मात्रमे बिक्री किया जाता है,सेमरिया गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने की सूचना प्राप्त हुई,जिसके बाद थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर गांव पहुंच ही रहे थे कि रास्ते में ही उन पर 1 दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया लाठी डंडे से किए गए हमले में दोनों पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल अधिकारियों को बिलासपुर चिकित्सालय भिजवाया. इस घटना के बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को पामगढ़ बुला लिया गया है।


Live Cricket
Live Share Market



