
ब्रेकिंग न्यूज़:जन समर्थन के अभाव में भाजपा पार्षदों का आंदोलन समाप्त
नगर पंचायत बिलाईगढ़ को माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री जी द्वारा अधोसंरचना मद से बस स्टैंड बिलाईगढ़ से दिनेश शर्मा घर तक गौरव पथ निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया है, जिस पर नगर पंचायत बिलाईगढ़ के परिषद द्वारा दिनांक 9-3-2020 को सड़क के मध्य से दोनों तरफ 35-35 फीट चौड़ीकरण किए जाने तथा शॉपिंग काम्प्लेक्स् के नाम पर अतिक्रमण हटाए जाने का संकल्प लिया गया था,जिस पर सड़क चौड़ीकरण एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स् के नाम पर नियम विरुद्ध गरीब गरीब व्यक्तियों के दुकान हटाने की कार्यवाही की गई,एवं अतिक्रमण हटाने कि कार्यावाही के समय् स्थानीय व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों का सीएमओ के साथ विवाद उत्पन्न हुआ और 20 जनप्रतिनिधि एवं व्यापारियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुआ।विवाद के चलते पूर्ण रूप से सड़क चौड़ीकरण कार्य नहीं होने के कारण गौरव पथ निर्माण विगत 2 वर्षों से बंद पड़ा था जिसपर क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव माननीय चन्द्रदेव राय जी , व्यापारी संघ,सभी समाज प्रमुख तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क निर्माण में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही थी उसे पहल किया गया तथा माननीय शिव कुमार डहरिया जी नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से दिनेश शर्मा घर बंगलाभाटा पूल तक गौरव पथ निर्माण हेतु 2 करोड रुपए की स्वीकृति ली गई उक्त निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया,जिस पर सभी स्वीकृत कार्य का श्रेय लेने एवं बाधा डालने की मंशा से विकास कार्य को अवरुद्ध करने हेतु भाजपा समर्थित पार्षद सियाराम कहार नरेश देवांगन, रामनारायण देवांगन तथा राधा राकेश (सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत बिलाईगढ़) के द्वारा 8 सूत्रीय् मांग को लेकर पार्षदों द्वारा स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यजैसे गौरव पथ निर्माण में अनियमितता,शॉपिंग काम्प्लेक्स् , सर्व समाज मांगलिक भवन तथा अन्य विभाग के मुद्दे को लेकर दिनांक 28 -10-22 को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उक्त निर्माण कार्य के संबंध में दिनांक 21- 09- 22 को नगर पंचायत के परिषद के बैठक में रखा गया था किंतु जानबूझकर प्रस्ताव पर परिषद मे उन्हीं पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पर निर्णय नहीं लिया गया जिसके कारण टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है जिससे विकास कार्य बाधित है।
गौरतलब यह है कि आंदोलन मे बैठे भाजपा समर्थित पार्षदों को विकास विरोधी होने के कारण नगर में उनके आंदोलन को आम जनता का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके कारण मजबूरन आंदोलन को एक ही दिन में समाप्त करना पड़ा।पार्षदों के इस आंदोलन के कारण तेजी से चल रहे गौरव पथ निर्माण कार्य बंद हो गया है, जिससे व्यापारी एवं आम जनता आक्रोशित हैं 3 वर्षो से बंद पड़े गौरव पथ निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के विरुद् आक्रोश व्याप्त है।अगर कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो आम जनता और व्यापारी गण आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।



