Global36garh news : युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडेय के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

 

कसडोल 01 नवंबर 2022। युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडेय के रविवार की दोपहर प्रथम कसडोल नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू ने श्री पांडेय का स्वागतकर भव्य रैली निकालकर नगर के मुख्य मार्ग होते महामाया मंदिर में जाकर माता महामाया का दर्शन कर मत्था टेका। इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम अपने प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए डटा रहा। मीडिया से चर्चा पर नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संघठन ने उन्हें प्रदेश में तीसरे स्थान में रहने पर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका बखूबी निर्वाहन करेंगे।

 

 

 

 

श्री पांडेय ने कहा कि युवक कांग्रेस के जाबाज कार्यकर्ता पहले से ज्यादा मजबूत है, साथ ही आगामी चुनावी वर्ष होने के कारण कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिले तक मजबूत बनाएंगे साथ ही सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जायंगे और सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे।

 

 

 

 

इस दौरान युवक कांग्रेस के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विमल अजय ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार अपना परचम लहराएगी और जिसके लिए यूथ कांग्रेस बढ़-चढ़कर अपना योगदान देगी। श्री अजय ने आगे कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ें।

 

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close