न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फ़िल्म स्टार सोनू सूद ने जिस तरह से इस लॉक डाउन में आम गरीब ,मजदूर लोगों की मद्दत की है। वह किसी से छिपा नही है। यही वजह है कि लोग उन्हें कोई अपना हीरो मानता है तो कोई उसे अपना भगवान।
इस कोरोना महामारी के संकटकाल व लॉक डाउन के दौरान सोनू सूद ने बाहर में फंसे प्रवासी मजदूरों को बडी मद्दत पहुचाई थी। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के रहने खाने व घर वापसी तक सारी व्यवस्था स्वयं आगे आ कर किया था । जिससे कुछ लोग उसे अपना रियल लाइफ का हीरो मानने लगे ,तो कोई उसे अपना भगवान मानने लगे लेकिन सोनू सूद के इस प्यार व सेवा के बदले कोई उसे ऐसा सम्मान देगा यह ख्याल शायद ही किसी के जहन में आया होगा।
तेलंगाना के एक गांव के लोगों ने मिलकर सोनू सूद का एक मंदिर बनवाया है,जंहा बकायदा उनकी एक मूर्ति रखी गई है और लोगो द्वारा उनकी पूजा भी की जा रही है। यँहा के लोगो को जिस तरह कोरोना संकटकाल में सोनू सूद ने मद्दत पहुचाई है,जिससे यँहा के लोग उन्हें अब अपना भगवान मानकर पूजने लगे है।