पामगढ़ ब्रेकिंग:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

30 अक्टूबर 2022 जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनुसार ग्राम व्यासनगर निवासी ललित यादव पिता सुनील यादव उम्र 35 साल शनिवार 29 अक्टूबर की शाम घर से किसी काम के लिए बाइक से निकला था। वह अपने साथी संदीप पटेल के साथ जा रहा था। इसी दौरान देर शाम लगभग 7:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने ब्यास नगर के आश्रम के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ललित और संदीप को गंभीर चोट आई। दोनों लहुलूहान अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजन दोनों को लेकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत ललित यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप पटेल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत फरार हो गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close