ब्रेकिंग न्यूज़::युवाओं को गिल्ली-डंडा भौरें का दे रही तलब है,ये कैसा युवा मितान क्लब है -मंजुलता टंडन

पामगढ़ 17 अक्टूबर 2022/भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य (अजा) मोर्चा मंजुलता टंडन ने प्रदेश की जनता के सामने वर्तमान रोजगार की समस्याओं को लेकर उनकी ओर से आवाज उठाते हुए भूपेश सरकार पर सीधा निशाना साधा। जिसके माध्यम से उन्होंने कटाक्षपूर्ण तरीके से जनता की समस्याओं को भूपेश सरकार के समक्ष कुछ इस तरह रखा कि-

कांग्रेस सरकार निकम्मी एवं नाकाम है,

जिनका रोजगार देने का एक भी नही सही काम है।

युवाओं को गिल्ली-डंडा भौरें का दे रही तलब है,

ये कैसा युवा मितान क्लब है।

शिक्षित महिलाओं से गोबर उठवाने का क्या मस्त काम करा रहा है,

एक किलो गोबर का जो दूई रुपइया दाम धरा रहा है।

इतने में क्या तू भी घर-द्वार राशन चला रहा है,

जितने में बच्चों के लिए एक डबलरोटी का पैकेट भी नही आ रहा है।

वाह कका क्या मस्त योजना चला रहा है,

युवाओं को खेल-खेल में और महिलाओं को फुगड़ी-फा में उलझा रहा है।

महिला समूह के नाम पर ठगी मचा रखा है,

चार रुपइया देकर उनके ही मुँह जुबानी प्रॉफिट का डंका बजा रहा है।

प्रदेश विकास का क्या मस्त परचम लहरा रहा है,

शिक्षित महिलाओं से झउहा-टोकरी में गोबर उठवा रहा है।

युवाओं के कंधे पर गिल्ली-डंडे का भार थमा रहा है,

पढ़े-लिखों को देश की जिम्मेदारी का अच्छा एहसास दिला रहा है।

अपनी निजी कंपनियों के द्वारा बेरोजगारी दर 0% बतलवा रहा है,

प्रदेश की जनता को वाह कितना बेवकूफ बना रहा है।

रिक्त पदों की भर्ती को दियाँर (दीमक) खा रहा है,

साँठ-गाँठ और दिखावे से क्या मस्त सरकार चला रहा है।

कौन किस पद पर नियुक्त हो इसकी भी बोली लगा रहा है,

डिग्री-डिप्लोमा से मतलब नहीं,

पैसे और पावर की नई-दुनिया बना रहा है।

 

वाह कका छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे होने का बढ़िया फ़र्ज़ निभा रहा है।।

इस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनकी ही बोली में अपना वक्तब्य रखते हुए प्रदेश के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों एवं नारियों के आत्मसम्मान को लेकर चिंता व्यक्त की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close